HomeBreaking Newsकैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों की उमड़ी भीड़

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों की उमड़ी भीड़

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/भवाली

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कैंची धाम मेला में श्रद्धालुजनों की अपार भीड़ उमड़ रही है। बाबा नीब करौरी महाराज के देश भर से भक्त मंदिर दर्शन को पहुंच रहे हैं। दो साल बाद आयोजित इस मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाने के साथ कैंची मेला शुरू हो चुका है। प्रात:काल 04 बजे से ही लोग मेलास्थल पहुंचने लगे हैं। दोपहर तक करीब 40 हजार लोग मंदिर के दर्शन कर चुक हैं। इधर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी का कहना है कि भीड़ का दबाव अधिक होने के चलते इस बार अतिरिक्त द्वार बनाए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद है। उत्तराखंड परिवहन निगम मेले के लिए नैनीताल से विशेष बसों का संचालन कर रहा है। भवाली में दोपहिया वाहन चालकों को रोककर शटल सेवा और टैक्सियों वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचाया जा रहा है। मंदिर स्थल के बाहर पुलिस की ओर विशेष काउंटर लगाया गया है। मंदिर में मालपुए बनने का क्रम 12 जून से शुरू हो चुका है।

कई जगह जाम का झाम

वहीं कैंची धाम के मेले के चलते जगह—जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। भवाली और खैरना की ओर से आने वाले श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर कैंची धाम में प्रवेश कर पा रहे हैं। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए है। यहां तक कि प्रेस के वाहनों को भी बगैर पास के कैंची की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

आयोजन स्थल पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम राहुल साह, हल्द्वानी एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी सिटी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद साह, चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जुटे हुए हैं।

शटल सेवा में मनमाना किराया वसूलने का आरोप

मेला आयोजन को आ रहे श्रद्धालुओं की शिकायत रही कि खैरना व अन्य क्षेत्रां से चल रही शटल सेवा में उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। टैक्सी वाले निर्धारित से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments