HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकुओं से गोदकर...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd Ad

फैक्ट्री में ड्यूटी से लौट रहे युवक की किसी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सरगर्मी से चाकूबाजी करने वालों की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार की औद्योगिक नगरी सिडकुल में यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि बीते देर रात शिवपुर थाना क्षेत्र में ALF Engineering Works में काम करने वाले अंकित सिंह (25 साल) बीती देर रात फैक्ट्री में ड्यूटी कर लौट रहा था। इस बीच उसकी किन्हीं लोगों से बहस हो गई। कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने अंकित पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिये और मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद लहूलुहान हालत में अंकित को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कर्ज चुकाने में असमर्थ युवक ने जहर खा दे दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments