HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : कर्ज चुकाने में असमर्थ युवक ने जहर खा दे...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कर्ज चुकाने में असमर्थ युवक ने जहर खा दे दी जान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

उधार लिए रूपये चुकाने के लिए दबाव डाले जाने पर यहां वन दरोगा के बेटे ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली। युवक ने बीती रात जहर खा लिया था। जिसके बाद उसे गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन दरोगा भजन सिंह का यहां शहर के वन विभाग आवासीय कॉलोनी में सरकारी आवास है। वहां उनके दो बेटे रहा करते थे, जबकि वह स्वयं खटीमा में तैनात हैं। घटनाक्रम के अनुसार वन दरोगा के बेट कमलेश सिंह देव 28 साल ने गत रात्रि उस वक्त जहर खा लिया, जब उसका छोटा भाई बाजार गया हुआ था। छोटा भाई जब बाजार से घर पहुंचा तो उसने पाया कि उसके कमलेश की हालत खराब हो चुकी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर इस मामले में मृतक के पिता वन दारोगा भजन सिंह ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका 28 वर्षीय बेटा कमलेश सिंह देव हल्द्वानी में वन विभाग के सरकारी आवास में अपने छोटे भाई नरेश के साथ रहता था, जबकि मां गांव ढोकटी बागेश्वर के तहसील कपकोट में रहती हैं। उन्होंने कहा कि उका बेटा कमलेश सिंह ने दिल्ली के एक युवक नवनीत सोनी से 02 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे चुकाने के लिए दिल्ली वाला वह युवक उसके बेटे पर दबाव डाल रहा था। बीते दिवस भी उसने रूपये लौटाने के लिए फोन किया था और धमकी भी दी थी। जिसके बाद कमलेश परेशान हो गया और उसने यह कदम उठा लिया। इधर पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

https://creativenewsexpress.com/the-night-police-was-behind-but-the-driver-escaped-by-dodging/
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments