HomeUttarakhandNainitalरुद्रपुर : एसटीएफ के जवान प्रमोद रौतेला का आकस्मिक निधन

रुद्रपुर : एसटीएफ के जवान प्रमोद रौतेला का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। एसटीएफ कुमांऊ यूनिट के कांस्टेबल प्रमोद रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

वर्ष 2001 बैच के कांस्टेबल प्रमोद रौतेला इन दिनों एसटीएफ कुमांऊ यूनिट में तैनात थे। वह पुलिस लाईन रुद्रपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। पता चला है कि आज सोमवार सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। उन्हें हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।

प्रमोद रौतेला हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। उनके निधन की सूचना से महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। कई पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रमोद रौतेला के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मचा है। प्रमोद रौतेला की पत्नी भी पुलिस कांस्टेबल हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 02 युवकों से मिली 05 लाख की स्मैक, तस्करों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments