HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कानपुर के मंगला परिवार को बागनाथ खींच लाई अटूट आस्था

Bageshwar News: कानपुर के मंगला परिवार को बागनाथ खींच लाई अटूट आस्था

ADVERTISEMENTS

—परिवार के 35 सदस्यों ने अर्पित किए रूद्राक्ष, बेलपत्र व मखाने
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कानपुर से आए मंगला परिवार ने बागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान देवों के देव महादेव और उनके परिवार की अराधना की गई। उन्होंने भगवान शिव को रूद्राक्ष, बेलपत्र, पुष्प, मखाने अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया।

बाबा बागनाथ की महिमा देश के कोने-कोने तक फैली है। हर साल मंदिर में पूजा करने को लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। रविवार को कानुपर से आए मंगला परिवार के 35 भक्तों ने बागनाथ मंदिर में विशेष पूजा और रूद्राभिषेक किया। उन्होंने विश्व शांति और समृद्धि के लिए वरदान मांगा। मुख्य पंडित राजेंद्र तिवारी ने बताया कि मंगला परिवार को यह 277 वां रुद्राभिषेक है। वह प्रतिमाह रुद्राभिषेक कराते हैं।

गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड की वादियों में सुकून और शांति का अनुभव हुआ। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पहाड़ों के सौंदर्य की जमकर तारीफ की। यहां का मौसम और सौंदर्य नैसर्गिक है। उन्होंने बागनाथ मंदिर समिति का भी आभार जताया। इस मौके पर लक्ष्मी पंडित, आलोक, अन्नू पंडित, संजय सिंह राठौर, ओम चौहान, बब्बी, रानी तिवारी, शिवानी तिवारी, लक्ष्मी पांडे, मनोज जैन, विवेक बाजपेयी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments