HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : अदालत में गर्भवती का हत्यारोपी दोषमुक्त करार

बागेश्वर ब्रेकिंग : अदालत में गर्भवती का हत्यारोपी दोषमुक्त करार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिला एवं सत्र न्यायाधीश शहंशाह मोहम्मद दिलबर दानिश ने हत्या के एक चर्चित मामले के आरोपित को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया है। गर्भवती नाबालिग की मौत के बाद पिता संदेह के घेरे में थे।

मृतका की मां भागरथी देवी ने कांडा थाने में नौ जुलाई 2020 को तहरीर दी थी। बताया कि उसकी बेटी ससुर लक्ष्मी दत्त कांडपाल के साथ मंतोली गांव में रहती थी। उसे अस्पताल ले गए और वह गर्भवती निकली। उसी दिन रात में ससुर ने बेटी की आत्महत्या की सूचना फोन पर दी। आठ जुलाई को पति और ससुर ने गांव वालों की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका नाबालिग थी और उसके साथ किसी व्यक्ति ने संबंध बनाए थे। पुलिस ने 376, 306 और पाक्सो में मामला दर्ज किया। नौ जुलाई को मृतका के शव को बनोलगाड़ से निकाला गया। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के पेट में दो मेल भ्रूण पाए गए। जिनको संरक्षित कर परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।

विवेचना के दौरान मृतका के पिता प्रकाश चंद्र कांडपाल की हत्या में संलिप्ता के आधार पर गिरफ्तारी हुई। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध आरोपपत्र अदालत में प्रस्तुत किया। विवेचना के दौरान अभियोजन ने 20 गवाहों को परीक्षित कराया। अदालत ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपित की ओर से प्रस्तुत तर्कों के आधार पर मृतका के पिता को आरोपों से दोषमुक्त करने का फैसला दिया। आरोपित की तरफ से पैरवी अधिवक्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा ने की।

बागेश्वर : सड़क पर रपट गई स्कूटी, युवक गंभीर, अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments