HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : बाथरूम में महिला को सांप ने काटा, मौत

किच्छा : बाथरूम में महिला को सांप ने काटा, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। किच्छा क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को बाथरूम में जहरीले सांप ने काट लिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्धा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक किच्छा कोतवाली क्षेत्र के वनखण्डी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय रेनू साधक पत्नी स्व. अमूल्य साधक को आज सुबह बाथरूम में जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी।

महिला को आनन-फानन में सीएचसी किच्छा ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला को काटने वाला सांप कोबरा था।

“कुम्हारी कला” को बढ़ावा, सीएम आवास व सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में दी जाएगी चाय

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments