विश्व हिंदू परिषद की सोमेश्वर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नव कार्यकारिणी में बालम सिंह मेहरा अध्यक्ष तथा मनीष कुमार मंत्री चुने गये।
अन्य पदाधिकारियों में तारा सिंह बोरा उपाध्यक्ष, भूपाल सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, जीवन सिंह भंडारी समरसता प्रमुख, पंकज जोशी गौरक्षा प्रमुख तथा मनीष भारती धमाचार्य प्रमुख चुने गये। इससे पूर्व हुई बैठक में प्रांत सह मंत्री उत्तराखंड कुंवर सिंह नेगी विश्व हिंदू परिषद के संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लोहनी, रणजीत नयाल, भूपाल सिंह मेहता, जिला गौरक्षा प्रमुख संजय भट्ट, तारा सिंह, कृष्णा भंडारी, राजू नेगी, रवि नेगी, भूपाल सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।