HomeUttarakhandAlmoraUpsc Exam 2022 : प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां, डीएम ने दिए...

Upsc Exam 2022 : प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां, डीएम ने दिए कड़े दिशा—निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की 05 जून रविवार को होने जा रही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 (Civil Services Preliminary Exam 2022) की व्यापक तैयारियां प्रशासिन स्तर पर चल रही हैं। जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमे 10 अल्मोड़ा तथा 2 रानीखेत में हैं।

परीक्षा की पूर्व तैयारियों को लेकर आज नवीन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेंटर सुपरवाइजर तथा संबंधित अधिकारियों को से कहा कि पूर्व निर्देशित सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेंटर सुपरवाइजर आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करें।

उन्होंने परीक्षा पूर्व एवं परीक्षा के दौरान तथा परीक्षा समाप्ति के समय बरती जाने वाली सावधानियों को सभी अधिकारियों को बताया। कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए कार्यों को बहुत संवेदनशीलता के साथ करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को कहा कि परीक्षा वाले दिन प्रातः 7:30 बजे जिला कोषागार के डबल लोक में रखे परीक्षा पेपर को प्राप्त कर लें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में पेपर सेट को अकेला न छोड़ें तथा उसकी लगातार निगरानी रखें। इस दौरान यूपीएससी के उप सचिव एनके कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे तथा उन्होंने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व से किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में लगने वाले जैमर की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की । उन्होंने कहा कि किसी भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस तथा डिजिटल घड़ी समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री परीक्षा केंद्र में स्वीकृत नहीं की जाएंगी।

इस दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमे 10 अल्मोड़ा तथा 2 रानीखेत में बनाए गए हैं। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जय किशन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़िये ख़बर — Click – ​पाक से राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंची ‘HEATWAVE’

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments