HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : इन छात्र—छात्राओं ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव :...

अल्मोड़ा : इन छात्र—छात्राओं ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव : सती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्य परिषद सदस्य एडवोकेट केवल सती ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने अपने—अपने संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र—छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एडवोकेट सती ने यहां जारी बयान में कहा कि गत 27 मई, 2022 को संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा के छात्र एवं छात्राओं ने अपने अपने संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अल्मोड़ा का तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। हमें इन सभी पर गर्व है। सती ने कहा कि काजल आर्या ने कला संकाय में, हिमांशी अधिकारी ने विज्ञान संकाय में आकांक्षा जोशी ने प्रबंध अध्ययन संकाय में एवं योगेश सिंह डसीला ने दृश्य कला संकाय में कुमाऊं विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। सती ने इन सभी मेधावी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कहा कि इनसे अन्य छात्र एवं छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments