HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: डेढ़ साल बाद बिलौना वार्ड को मिला सभासद

Bageshwar News: डेढ़ साल बाद बिलौना वार्ड को मिला सभासद

ADVERTISEMENTS

—निर्विरोध वार्ड मेंबर चुन लिये गए विक्की सुयाल
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर पालिका के वार्ड नंबर एक बिलौना को डेढ़ साल बाद सभासद मिल गया है। रविवार को विक्की सुयाल को निर्विरोध सभासद चुन लिया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमल पंत ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। अब क्षेत्र के लोगों को विकास की एक बार फिर उम्मीद जगने लगी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मालूम हो कि डेढ़ साल पहले बिलौना वार्ड के सभासद भूपेंद्र सुयाल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। तब से सभासद का पद रिक्त चल रहा था। क्षेत्र के लोग चुनाव की मांग लंबे समय से कर रहे थे। गत दिनों पूर्व सभासद भूपेंद्र सुयाल के पुत्र विक्की सुयाल ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में सभासद के लिए नामांकन कराया, लेकिन इस पद पर किसी दूसरे ने नामांकन नहीं किया। इस कारण उन्हें निर्विरोध सभासद चुन लिया गया। रविवार को चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर धीरेंद्र परिहार, नितेश वर्मा, राजा सुयाल, गोविंद सुयाल, रहाुल साह, प्रदीप सिंह व शंकर सिंह आदि मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments