HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : घर में घुसा कोबरा सांप, टीम ने रेस्क्यू कर जंगल...

लालकुआं : घर में घुसा कोबरा सांप, टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित इन्द्रानगर द्वितीय में एक घर में देर रात को एक कोबरा सांप घुस गया। परिजनों ने वन विभाग की गोला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आर पी जोशी को सूचना दी। वनक्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रात को घर में पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित पकड़र उसे जंगल में छोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताते चलें कि शुक्रवार करीब पौने नौ बजे बिंदुखत्ता इंन्द्रानगर द्वितीय निवासी खष्टी बल्लभ पांडे के घर में एक कोबरा सांप घुस आया था कोबरा करीब दो फीट लंबा व जहरीली प्रजाति का था। वन विभाग की गोला रेंज टीम के वन आरक्षी पान सिंह मेहता, वनकर्मी हरीश शर्मा ने कोबरा का रेस्क्यू कर उसे गौला रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

इधर वनक्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने बताया कि कोबरा सांप बहुत जहरीला होता है, उन्होंने बताया कि बरसात के समय में सांप अक्सर भोजन की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।

CNE SPECIAL : किंग कोबरा (नागराज) : जितना शर्मीला उतना ही विषैला, जानिए कितना खतरनाक !

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments