HomeUncategorizedWeather Update : उत्तराखंड में बारिश—ओलावृष्टि का पूर्वानुमान, लेटस्ट अपडेट

Weather Update : उत्तराखंड में बारिश—ओलावृष्टि का पूर्वानुमान, लेटस्ट अपडेट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में रूक—रूककर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 28 मई, 2022 तक कहीं हल्की, तो कहीं मध्यम तो कहीं तीव्र बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 24 मई को राज्य के जनपदों में कहीं—कहीं तीव्र बौछार के साथ अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। 25 मई को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। 26 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं—कहीं हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ होने की सम्भावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 मई तक इन्हीं पांच जनपदों में बारिश की सम्भावना जाहिर की है।

आज 24 मई मंगलवार के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली ​चमकने, बारिश, ओलावृष्टि तथा तेज हवाओं के साथ अंधड़ आने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान विशेष सावधानियां बरतने की हिदायत भी दी है। ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और बरसाती नालों के ऊफान में आने पर सुरक्षित ठिाकानों का आश्रय लेने को कहा है।

इधर अल्मोड़ा व रानीखेत में आज गत दिवस से रूक—रूककर बारिश का क्रम जारी है और आकाश में घने बादल छाये हुए हैं। अल्मोड़ा—रानीखेत में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन पुन: बादल घिर आने से देर शाम तक बारिश की सम्भावना बनी हुई है। उधर हल्द्वानी में भी बारिश शुरू हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments