HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सड़क से लेकर सदन तक करेंगे संघर्ष—​मनोज

Almora News: सड़क से लेकर सदन तक करेंगे संघर्ष—​मनोज

ADVERTISEMENTS

—शैल में विधायक का अभिनंदन समारोह
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
निकटवर्ती ग्राम सभा शैल में न्यू इन्सप्रेशन पब्लिक स्कूल में विधायक मनोज तिवारी का समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया गया। इसके लिए श्री तिवारी ने विद्यालय परिवार व क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निदान के​ लिए सड़क से लेकर सदन तक कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का ग्राम सभा शैल के न्यू इन्सप्रेशन पब्लिक स्कूल में भव्य अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार व स्थानीय जनता द्वारा विद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में विधायक तिवारी ने गत विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से मिले आर्शीवाद के लिए आभार जताया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निदान के लिए उनका भरसक प्रयास रहेगा और प्रतिपक्ष के विधायक के रूप में अल्मोड़ा विधानसभा की जन समस्याओं के निदान के लिए वे सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश की सरकार को जगाने का पूरा प्रयास करेंगे। विधायक ने न्यू इन्सप्रेशन पब्लिक स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रबंधन की पीठ थपथपाई। उन्होंने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति एवं कम्प्यूटर युग के जनक हैं।

स्कूल के संस्थापक तारू तिवारी ने विधायक मनोज तिवारी को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र तिवारी ने किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत, वंदना, देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, मनोज वर्मा, ग्राम प्रधान शैल हरेन्द्र शैली, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य बीबी तिवारी, जगदीश तिवारी, एड. अशोक जोशी, स्कूल प्रधानाचार्या मीनू तिवारी, अनिल शैली, विपिन तिवारी, अमित मल्होत्रा, श्याम तिवारी, विनोद जोशी आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments