बीते 14 मई को थाना कुंडा पुलिस एवं उधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में सरवरखेड़ा स्थित होटल पैराडाइज से 07 युवक एवं 08 युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जिसमें होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान की अपराध में संलिप्तता पाई गई थी। जिनकी तलाश की जा रही थी। जिसे कुंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।