HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मैदानी इलाकों में तापमान लोगों को सता रहा है। गुरुवार को चम्पावत, बेरीनाग, थल, बागेश्वर के शामा, कपकोट में बारिश दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTSAd

अगले चार दिनों का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार शुक्रवार को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा, जबकि बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में शनिवार तक तापमान में तेजी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 व 22 मई को कुमाऊं के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

21 मई शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

22 और 23 मई को उत्तराखंड राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। तो वहीं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : विद्यालयों में निब युक्त पेन के इस्तेमाल के आदेश, यह है कारण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments