HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भर्ती स्थल पर नहीं लाएंगे परिवारजन या मित्र

Bageshwar News: भर्ती स्थल पर नहीं लाएंगे परिवारजन या मित्र

ADVERTISEMENTS

—पुलिस भर्ती के लिए जारी किए दिशा—निर्देश
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर पुलिस ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थिंयों के लिए महत्वपूर्ण दिशा—निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी अभ्यर्थी अपने परिवारजन या मित्र को भर्ती स्थल पर नहीं लाएगा और अभ्यर्थी नियत तिथि को सुबह 06:30 बजे पुलिस लाइन बागेश्वर में उपस्थित होंगे।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई यानी कल से शुरू होने जा रही पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा के समय दो पासपोर्ट साईज के रंगीन फोटोग्राफ, अपना फोटो युक्त पहचान पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की छाया प्रति, जाति/स्थायी प्रमाण-पत्र की मूल एवं छाया प्रति लाएंगे। वहीं होमगार्डंस वर्ग के अभ्यर्थी जिला कमाण्डेंट होमगार्डस से निर्गत नियुक्ति प्रमाण-पत्र की मूल एवं छायाप्रति साथ लाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के जिस स्तर पर असफल होगा, वह उसी स्तर पर चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ कोई भी अमानती सामान (मोबाईल, इलेक्ट्रानिक सामान इत्यादि) परीक्षा केन्द्र में नहीं लायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा के सम्बन्ध में कोई आपत्ति/किसी कारणवश उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हो, तो इसकी सूचना से समय पर उस दिन तक परीक्षा केन्द्र प्रभारी को अवगत करायेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments