HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: अल्मोड़ा नगर की उम्रदराज महिला का निधन

दु:खद: अल्मोड़ा नगर की उम्रदराज महिला का निधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर के मल्ला चौसार निवासी उम्रदराज महिला कमला जोशी का आज निधन हो गया है। वह 102 वर्ष की थीं। स्व. कमला जोशी अल्मोड़ा तहसील में नामी अरायजनवीस एवं पालिका के सभासद रहे स्व. लीलाधर जोशी की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।

स्व. कमला जोशी के तीन पुत्र, चार पुत्रियों व पोता—पोती समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई। उनके बड़े पुत्र शशिशेखर जोशी कर्नल, दूसरे पुत्र मनोज जोशी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी त​था तीसरे पुत्र अचल जोशी नैनीताल बैंक के प्रबंधक रह चुके हैं। वयोवृद्ध महिला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कई लोग उनके आवास पर पहुंचे हैं। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी व जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने आवास पर पहुंचकर स्व. कमला जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रिलोचन जोशी ने बताया कि स्व. कमला जोशी की शव यात्रा आज अपराह्न साढ़े तीन बजे उनके निवास स्थान से विश्वनाथ श्मशामघाट को प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments