HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: पुलिस ने पकड़ी स्कॉर्पियों से 1.70 लाख की मदिरा

Almora Breaking: पुलिस ने पकड़ी स्कॉर्पियों से 1.70 लाख की मदिरा

ADVERTISEMENTS

—आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कोतवाली पुलिस ने आज लोधिया बैरियर पर 01.70 लाख रुपये की शराब पकड़ी। जो स्कॉर्पियो कार में ढाई जा रही थी। इसमें आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर लिया है।

मालूम हो कि एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं और इसके लिए लगातार चौकस रहने तथा चेकिंग करने को कहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने लोधिया बैरियर पर चेकिंग की। इस दौरान स्कॉर्पियों संख्या UK 01 B-9720 को चेक करने पर उसके चालक गोविन्द बल्लभ तिवारी पुत्र प्रयाग दत्त तिवारी, निवासी कसारदेवी अल्मोड़ा के कब्जे से कुल 96 बोतल बियर व 51 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत कीमत 1.70 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय नेगी, आरक्षी गिरीश चन्द्र, महेश आर्या शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments