HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : मंगेतर की नाबालिग बहन से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मंगेतर की नाबालिग बहन से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

यहां एक युवक बड़ी बहन से सगाई करने के कुछ रोज बाद ही छोटी बहन को भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देहरादून का है। दरअसल, यहां डालनवाला कोतवाली में एक युवती की ओर से गत दिनों एक तहरीर दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि उसकी सगाई महावीर सिंह से हुई थी, लेकिन उसके मंगेतर ने उसकी छोटी नाबालिग बहन पर डोरे डालने शुरू कर दिए और अब वह उसे अपने साथ कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद जब ढूंढखोज शुरू हुई तो पुलिस ने गत 08 मई को पीड़िता को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन युवक फरार हो गया था। अब पुलिस ने युवक को भी शिमला से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि युवक महावीर नाबालिग युवती को बहला—फुसला अपने साथ हिमाचल ले गया, जहां एक होटल में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया। गुमशुदगी 04 अप्रैल को दर्ज की गई थी, फिर युवती के बरामद होने पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला का निवासी है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments