HomeUncategorizedफेसबुक दोस्ती, घर में चोरी ! हल्द्वानी के बंटी—बबली उर्फ आदिल—रूमा गिरफ्तार

फेसबुक दोस्ती, घर में चोरी ! हल्द्वानी के बंटी—बबली उर्फ आदिल—रूमा गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

⏩ अपराध का जरिया बना फेसबुक : अपने ही घर में 07 लाख की ज्वेलरी चोरी, महिला व उसका फेसबुक फ्रेंड गिरफ्तार

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक फेसबुक फ्रेंड की बातों में आकर अपने ही घर में सात लाख के गहनों की चोरी के आरोप में ​​महिला व उसके फेसबुक प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को कप्तान ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनीके नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज एक महिला व एक पुरूष को मय चुरायी गयी चार चूड़ी पीली सोने के, चार झुमके पीली सोने के, एक अंगूठी पीली सोने की, एक नथ पीली सोने की, दो गले के हार पीली सोने के, एक चैन मय लाकिट पीली सोने व दो जोड़ी पायल सफेद चांदी के साथ गिरफ्तार किया है।

यह है मामला —

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदिल द्वारा रुमा नाज से फेसबुक व व्हाटसअप के माध्यम से दोस्ती कर उससे शादी करने की बात कही गई। जिसके बाद उसने महिला को अपने ही घर का सामान चोरी करने के लिये तैयार किया। आरोपी रुमा नाज द्वारा उसकी बातों मे आकर 04 मई की सुबह अपने घर से अपने परिजनों का जेवर चोरी कर प्रेमी को सौंप दिये और खुद घर आ गयी। जिसके बाद आरोपी आदिल गाजियाबाद चला गया व उसके द्वारा अपना मोबाइल बन्द कर दिया गया।

यह हुई पुलिस कार्यवाही –

आज उप निरीक्षक पंकज जोशी मय पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल दीपक अरोरा व दिलशाद अहमद, महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक आरोपियों तक पहुंचे। जिसके बाद आदिल पुत्र स्व. राजा निवासी मौ0 अजीजाबाद कस्बा औरंगाबाद बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नं. 5, शाहबेरी संस्कार बिल्डिंग गाजियाबाद व महिला आरोपी रूमा नाज पुत्री स्व. मौ. हनीफ, निवासी लाइन नंबर 15, बनभूलपुरा, हल्द्वानी को गौला बाईपास पर स्लाटर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से चुराया गया सामान बरामद कर लिया गया है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने उक्त घटना के त्वरित खुलासे करने वाले टीम को 2500 रूपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक पंकज जोशी, हेड कांस्टेबल दीपक अरोरा, कांस्टेबल दिलाशाद अहमद व महिला आरक्ष्ज्ञी पुनीता पाठक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments