HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लबरेज रहा मंच

Almora News: संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लबरेज रहा मंच

—उदयशंकर नाट्य अकादमी में गुरुदेव टैगोर का जन्मोत्सव धूमधाम से मना
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा, अल्मोड़ा में गुरूदेव टैगोर का 161वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, विशिष्ट अतिथि भाषाविद् देव सिंह पोखरिया व क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. चन्द्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मंच में रंग जमा।

ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज एवं संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड के सहयोग से राजीव मुकोपाध्याय नई दिल्ली के दल ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जबकि स्थानीय सांस्कृतिक दल ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पं. गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा द्वारा कुमाऊं क्षेत्र के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों एवं जीवन परिचय की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कई लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खूब सराहना की।

डा. चन्द्र सिंह चौहान ने श्रोताओं को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग अल्मोड़ा द्वारा संचालित शैक्षिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, केएन द्विवेदी, वीरशिवा, होली ऐन्जिल्स पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मन्दिर, बालिका निकेतन बख, अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments