HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: "इवनिंग स्टॉर्म" अभियान पर स्वयं निकले एसएसपी

Almora News: “इवनिंग स्टॉर्म” अभियान पर स्वयं निकले एसएसपी

—आमजन को सुरक्षा, तो अराजक तत्वों को कानून का दिया संदेश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमायूं परिक्षेत्र के डीआईजी द्वारा चलाये जा रहे “इवनिंग स्टॉर्म” अभियान एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में अल्मोड़ा जिले में जोर पकड़े हुए है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस बल के साथ इस अभियान पर निकले।

ADVERTISEMENTSAd

नवांगतुक एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने पुलिस टुकड़ी के साथ नगर के राजपुरा, नियाजगंज, भ्यारखोला, जोशीखोला आदि स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इस अभियान का लक्ष्य आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करना और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है। इसके साथ ही गलत कार्यों में लिप्त लोगों तथा होटल, ढाबों, ठेलियों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व पिलाने वालों, अराजक तत्वों पर लगाम लगाना है। एसएसपी के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चौकी प्रभारी धारानौला भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments