HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सोलर लिफ्टिंग पेयजल योजना वाला हवालबाग का पहला गांव 'मेहला'

Almora News: सोलर लिफ्टिंग पेयजल योजना वाला हवालबाग का पहला गांव ‘मेहला’

—टाटा ट्रस्ट के अधिकारी पहुंचे गांव, योजना ग्रामीणों के हस्तगत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के हवालबाग ब्लाक में मेहला गांव सोलर लिफ्टिंग पेयजल योजना वाला पहला गांव बन गया है। यह योजना टाटा ट्रस्ट के संगठन ‘हिमोत्थान सोसायटी’ ने बनाई है और 47 पेयजल संयोजन प्रदान कर दिए हैं। योजना को औपचारिक रूप से ग्रामीणों के हस्तगत कर दिया गया है। इस मौके पर पहुंचे टाटा ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों ने बारीकी से योजना का जायजा लिया और इसके संचालन के संबंध में जानकारी ली। योजना बनने से खुश ग्रामीणों अधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd

योजना से गांव के 45 परिवारों के साथ ही अस्पताल और प्राथमिक विद्यालय को भी पेयजल कनेक्शन दिया गया है। गुरूवार को योजना के हस्तगत करने संबंधी कार्यक्रम में पहुंचे टाटा ट्रस्ट के निदेशक ग्रांट मैनेजमेंट संजीव शेरावत, अधिशासी निदेशक डा. यशपाल सिंह बिष्ट, विनोद कोठारी, समन्वयक राजीव नेगी ने योजना का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों और ग्रामीण स्वच्छता उप समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। टीम ने पानी का फिल्ट्रेशन, स्टोरेज और सप्लाई व्यवस्था भी परखी। ट्रस्ट के निदेशक संजीव शेरावत ने कहा कि स्वच्छ पानी ही खुशहाली का पहला कदम है। यदि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिले, तो आधी परेशानियां हल हो जाती हैं। उन्होंने सभी से योजना का एकजुट होकर संचालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी विजय अधिकारी ने बताया कि योजना का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था और गत वर्ष से ग्रामीणों को इस योजना से पानी मिलने लगा है। तब से ग्रामीण इसका प्रबंधन कर रहे हैं और अब औपचारिक रूप से योजना ग्रामीणों को हस्तगत कर दी गई है।

इससे पूर्व गांव में पहुंचे टाटा ट्रस्ट के पदाधिकारियों का गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों व जल भरे कलशों के साथ स्वागत किया और इस मौके पर सभी अधिकारियों का माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। ग्रामीणों ने सोसायटी का आभार जताया।

इस मौके पर हिमोत्थान परियोजना के फील्ड कार्मिकों में कार्यक्रम अधिकारी विजय अधिकारी, विरेन्द्र वर्मा, नरेन्द्र बंगारी, मोहन भट्ट, नरेन्द्र नयाल, डीएस बोरा, कैलाश जोशी, हिमांशु जोशी, पेयजल स्वच्छता उप समिति की अध्यक्ष प्रेमा जोशी, कोषाध्यक्ष हयात राम, सदस्य कमला जोशी, पुष्पा जोशी, उप प्रधान पूरन चन्द्र जोशी, ग्राम विकास अधिकारी अनीता रावत, सरपंच देवेन्द्र कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।
उसकौना का निरीक्षण

अधिकारियों की टीम ने हवालबाग ब्लॉक के उसकौना गांव में भी जल प्रबंधन और निगरानी समिति के कार्यों का निरीक्षण किया और जल जीवन मिशन के तहत गांव में किए जा रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह मेहरा, सहित गांव के लोगों ने अधिकारियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने पेयजल गुणवत्ता को लेकर किट के माध्यम से परीक्षण प्रदर्शन भी दिखाया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments