HomeUncategorizedAlmora News: राज्य सरकार के खिलाफ दायर वसूली वाद खारिज

Almora News: राज्य सरकार के खिलाफ दायर वसूली वाद खारिज

ADVERTISEMENTSAd

—सिविल जज (सीनियर डिविजन) अल्मोड़ा की अदालत का आदेश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की सिविल जज (सीनियर डिविजन) रिंकी साहनी की अदालत ने एक लगभग डेढ़ लाख रुपये के एक वसूली वाद के मामले में आदेश पारित किया है। जिसमें मामले के प्रथम प्रतिवादी राज्य सरकार उत्तराखंड के विरुद्ध वाद को खारिज कर दिया। मामले में दो प्रतिवादी बनाए गए थे।

मामले के अनुसार वादी महेंद्र प्रता​प सिंह जलाल, मैसर्स उत्तरांचल बिल्डर्स, लिंक रोड लोअर माल अल्मोड़ा ने मेडिकल कालेज अल्मोड़ा की चहारदीवारी के निर्माण का कार्य किया, लेकिन उन्हें इस राजकीय कार्य का 1,47,919 रुपये की धन​राशि का भुगतान नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने इस धनराशि की वसूली के लिए न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया। मामले में दो प्रतिवादी बनाए थे। जिनमें प्रथम प्रतिवादी राज्य सरकार उत्तराखंड द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा तथा द्वितीय प्रतिवादी परियोजना प्रबंधक, यूपीआरएनएन राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड अल्मोड़ा हैं।

मामले पर न्यायालय ने कहा कि चूंकि द्वितीय प्रतिवादी परियोजना प्रबंधक, यूपीआरएनएन राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड अल्मोड़ा द्वारा वैधानिक निविदा प्रकाशित की गई और निविदा के अनुसार वादी ने राजकीय कार्य किया। इसलिए इस कार्य के भुगतान का दायित्व द्वितीय प्रतिवादी का है। परिचर्चा के आ​धार पर न्यायालय ने कहा कि वादी, प्रथम प्रतिवादी राज्य सरकार उत्तराखंड से वांछित अनुतोष प्राप्त करने का अधिकारी नहीं है। न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए प्रथम प्रतिवादी के विरुद्ध यह वाद खारिज कर दिया। मामले में प्रथम प्रतिवादी राज्य सरकार उत्तराखंड की ओर से शासकीय अधिवक्ता (सिविल एवं राजस्व) पंकज लटवाल ने पैरवी करते हुए राज्य सरकार उत्तराखंड का पक्ष रखा और जवाब दाखिल किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments