HomeUttarakhandAlmoraरेस्टोरेंट संचालक निकला आभूषण चोर, 9.10 लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार

रेस्टोरेंट संचालक निकला आभूषण चोर, 9.10 लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

महज 24 घंटे में हुआ खुलासा, पुरस्कृत हुई पुलिस टीम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने गत दिनों एक कार से साफ हुए 9 लाख से अधिक के आभूषणों के साथ चोरी के आरोप में एक रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पूरे माल की बरामदगी कर ली गई है। पुलिस टीम द्वारा मामले का 24 घंटे में खुलासा किए जाने पर एसएसपी ने 02 हजार नगद इनाम की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस 24 अप्रैल, 2022 को कार्तिक गैड़ा पुत्र जगत सिंह निवासी, दुगाल खोला, अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोलना करड़िया, मकेड़ी नियर दुगाल खोला, अल्मोड़ा के पास से उनकी कार में रखे एक पर्स से जेवरात चोरी कर लिए हैं। जिसके आधार पर धारा-379/411 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा अमित श्रीवास्तव द्वारा तत्काल मामले का अनावरण एवं पूर्ण बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी के नेतृत्व गठित टीम द्वारा अज्ञात की ढूंढ़ खोज व चोरी किये गये माल की बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई। साथ ही इस काम में सर्विलांस की मदद भी ली गई।​ जिसके बाद आज सोमवार को कमल जोशी पुत्र कैलाश जोशी निवासी एकांत रेस्टोरेन्ट, पाण्डेखोला अल्मोड़ा, को ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा के पास से चोरी किये आभूषण सहित गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कमल जोशी ने बताया कि वह एकान्त रेस्टोरेन्ट का संचालक है। गोलना करड़िया के पास शादी समारोह में जा रहे परिवार की कार से पर्स को उठा ले जाना उसने कबूल कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा सुरागररसी पतारसी कर अभियुक्त को ग्रीन फील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य थानों, जनपदों व राज्यों से आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा चोरी का 24 घण्टे में ही खुलासा एवं पूर्ण बरामदगी किये जाने पर टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को दो हजार रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी, आरक्षी खुशाल, आरक्षी धीरेन्द्र बड़ाल व आरक्षी आनन्द नबियाल शामिल रहे।

यह हुई बरामदगी – दो जोड़ी पौंची, 01 गले का हार, 01 मॉग टीका, 02 जोड़ी कान के झुमके, 01 गलौबन्द, 01 माला मोती एवं पीली धातु के, 02 मांग टीका तथा पीएनबी एटीएम, निर्वाचन कार्ड, एक आधार कार्ड, 140रु नकद। कीमत- 9 लाख 10 हजार रूपये

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments