बिग ब्रेकिंग : शादी समारोह से लापता हो गया था युवक, पथरिया जंगल में मिली लाश

0
हल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़/बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

डंगोली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गुमशुदा व्यक्ति का शव पथरिया के जंगल में मिला है। ग्राम प्रहरी ने उसकी शिनाख्त की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताया गया है कि मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन रास्ते में पैर फिसलकर खाई में गिर गया। मृतक के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी भी लिखाई थी। डंगोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रौल्याना निवासी महेश गिरी पुत्र वीर गिरी ने 24 अप्रैल को पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें उनका कहना है कि उनका भाई लोकेश गिरी 22 अप्रैल को एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला। बारात लोहारचौरा गई थी, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा है। उनका फोन भी नहीं लग रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चौकी डंगोली गुमशुदगी दर्ज की और जांच के लिए टीम गठित की।

सूचना संभावित स्थानों में भेजी गई। पुलिस टीम थाना बैजनाथ को लेकर रौल्याना के ग्रामीणों को साथ लेकर खोजबीन में निकली। सिमखेत पथरिया जंगल में एक शव मिला। इसकी शिनाख्त लोकेश गिरी के रूप में हुई। इसके बाद शव कब्जे में लिया गया। बाद में पीएम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें