HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने से छाई धुंध, दुश्वारियां बढ़ी

Bageshwar News: वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने से छाई धुंध, दुश्वारियां बढ़ी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तीनों विकासखंडों के वन सुलग रहे हैं। जिससे वातावरण में धुंआ फैल गया है। अस्थमा रोगी, बुर्जुग और छोटे बच्चों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जिससे तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वन विभाग ने फायर वाचरों की संख्या बढ़ा दी है। बावजूद जंगलों की आग लगातार बेकाबू होते जा रही है।

जंगलों में लगी आग के कारण अब तक 80 हेक्टेयर भूमि जलकर खाक हो गई है। जिससे वन विभाग को 3.20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। बुड़घुना के जंगल में भयंकर आग लगी हुई है। वन और राजस्व विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बिलखते कंपाट नंबर चार के जंगल भी जलकर खाक हो गए हैं। वहीं आरएफसी गोदाम नई बस्ती के समीप लगी आग पर फायर सर्विस ने काबू पा लिया है। आग को गोदाम और बस्ती के तरफ आने से बामुश्किल काबू किया गया। उधर, कपकोट, धरमघर, गरुड़ आदि स्थानों के जंगलों में भी आग लगी हुई है। आग लगने से पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। वातावरण में चारों तरफ धुंआ छाया हुआ है। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वह अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments