HomeBreaking Newsवारदात : दो पेट्रोल पंपों पर तमंचे के बल पर लूट, धर—पकड़...

वारदात : दो पेट्रोल पंपों पर तमंचे के बल पर लूट, धर—पकड़ को पुलिस टीमें सक्रिय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर में स्थित में एक पेट्रोल पंप में कर्मचारी को बंधक बना लूट का मामला प्रकाश में आया है। वहीं ऐसी ही एक वारदात हरिद्वार जनपद के रुड़की में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सनसनीखज वारदात बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई है, जहां उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित पेट्रोल पंप पर गत रात्रि 1:45 बजे दो नकाबपोश घुस आये और इन्होंने हथियारों के बदल पर पेट्रोल पंप कर्मी को बंधक बना लिया। जिसके बाद 70 हजार की लूट को अंजाम दे फरार हो गए। इस बीच उनका तीसरा साथी बाहर खड़ा था। इतने में ही कुछ युवक तेल डलवाने पंप पर पहुंचे, जिन्हें देख डकैत वहां से फरार हो गये। तीनों युवकों ने बंधक बने धर्मवीर को छुड़ाया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने आवश्यक पूछताछ की। आज मंगलवार की सुबह एसपी और सीओ ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इधर पेट्रोल पंप कर्मी धर्मवीर निवासी लखनपुर ने बताया कि यह वारदात तब हुई जब रात वह गहरी नींद में सो रहा था। इसी बीच अचानक दो नाकब पहने युवक भीतर दाखिल हुए। उनमें से एक ने हेलमेट भी पहना था। वहीं एक बदमाश बाहर खड़ा था।

इन दोनों बदमाशों ने भीतर दाखिल होते हुए तमंचे लहराते हुए उसे दबोच लिया। फिर उकसे मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर भी बांध दिए। फिर गल्ले में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। इधर सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर अपराधियों की ढूंढ—खोज के लिए पुलिस टीम का गठन कर लिया गया है।

वहीं ऐसी एक अन्य वारदात हरिद्वार जनपद के रुड़की में हुई, जहा बदमाशों ने मैनेजर काे तमंचा दिखाकर लूटपाट की। घटनाक्रम के अनुसार रुड़की में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप से करीब 30 की नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के जहाजगढ़ में साकेत कॉलोनी रुड़की निवासी नितिन गोयल का पेट्रोल पंप है।
सोमवार शाम के समय पंप के मैनेजर हरेंद्र का उनके पास फोन आया। दोनों के बीच फोन पर बात चल ही रही थी कि हरेंद्र के चिल्लाने की आवाज आयी। इसके बाद मैनेजर का फोन कट गया। कुछ देर बाद मैनेजर का दोबारा फोन पंप मालिक के पास आया। बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए थे, जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments