HomeAccidentहल्द्वानी : भुजिया घाट के पास सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे...

हल्द्वानी : भुजिया घाट के पास सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत, साथी घायल

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजिया घाट के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजिया घाट के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक हल्द्वानी के हैं।

मृतक युवक रामपुर रोड निवासी वैष्णवी सूट कलेक्शन के मालिक मनोज कुमार सक्सेना का 18 वर्षीय पुत्र यशराज सक्सेना उर्फ राजा और हिमांशु गारमेंट व बाबा चाट भंडार के मालिक संजय कुमार साहू का 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु साहू मीरा मार्ग निवासी है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक नैनीताल की ओर से काठगोदाम की ओर आ रहे थे। भुजियाघाट के पास उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसी जगह पर एक ट्रक भी गिरा हुआ था। जिससे वहां पर पैराफिट टूटा हुआ था। बुलेट सवार युवकों को खाई में गिरता देख वहां मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस व पुलिस को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहां राजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हिमांशु का उपचार चल रहा है। राजा इंटर का छात्र था और हिमांशु कोचिंग कर रहा है। एसओ काठगोदाम ने बताया घटना कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments