क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के दाखिम गांव में आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे भूस्खलन हुआ। ग्राम प्रधान मंगल सिंह मेहरा ने आपात सेवा 112 को पौने सात बजे घटना की जानकारी दी। प्रधान के अनुसार 3—4 मकानों के ऊपर मलबा गिरा है। इन मकानों में कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका है।


कुछ पशु भी मलबे में दबे हुए हैं। 112 से यह जानकारी तुरंत एसडीएम धारचूला को दी गई। नाचनी थाने और बंगापानी तहसील से राजस्व व राहत दल मौके के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण घटना की और जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इससे पहले की हमारी खबर….
पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : बंगापानी के दाखिम गांव में भूस्खलन, तीन मकान दबे, लोग और पशुओं के मलबे दबे होने की खबर….
पिथौरागढ़। तहसील बंगापानी के पट्टी सेलमाली के दाखिम गाव में भूस्खलन से तीन मकानों के ढहने की सूचना है। खबर आ रही है कि मलबे में कुछ लोग और पशु दबे हुए हैं। नाचनी से पुलिस, राजस्व दल घटनास्थल को रवाना किए गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की है। रात्रि तीन बजे से इस क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई थी, इसी के बीच दाखिम गांव में भूस्खलन हो गया।
इस खबर की अपडेट की प्रतीक्षा है, आप हमारे साथ बने रहे, लिंक को रिफ्रेश करते रहें…

