HomeUttarakhandAlmoraUniversity News: प्री—पीएचडी कोर्स के रिक्त सीटों की सूची जारी

University News: प्री—पीएचडी कोर्स के रिक्त सीटों की सूची जारी

—द्वितीय काउंसिलिंग की तिथियां भी निर्धारित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शोध एवं प्रसार निदेशालय ने प्री—पीएचडी कोर्स वर्क के लिए रिक्त 66 सीटों की विषयवार सूची जारी कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थियों की द्वितीय काउंसिलिंग की तिथियां तय कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 अप्रैल 2022 को अंग्रेजी, भूगोल, जंतु विज्ञान व सैन्य विज्ञान, 18 अप्रैल 2022 को संगीत, संस्कृत, अर्थशास्त्र व कंप्यूटर विज्ञान तथा 19 अप्रैल 2022 को वाणिज्य एवं प्रबंधन, विधि, इतिहास व वनस्पति विज्ञान विषयों के लिए द्वितीय काउंसिलिंग होगी। यह काउंसिलिंग विवि के प्रशासनिक भवन में होगी। काउंसिलिंग से पहले अभ्यर्थियों को शोध एवं प्रसार निदेशालय के कार्यालय में 1500 रुपये काउंसिलिंग शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट में भी देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments