HomeBreaking NewsBreaking : गुलाम कश्मीर से दुष्कर्म पीड़िता ने पीएम मोदी से लगाई...

Breaking : गुलाम कश्मीर से दुष्कर्म पीड़िता ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

पाकिस्तान अधिकृत गुलाम कश्मीर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बनी विवाहिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए उन्हें हिंदुस्तान में आश्रय देने की मांग की है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

दरअसल, यह वह पीड़िता है जो विगत 07 सालों से न्याय की लड़ाई लड़ती आ रही है, लेकिन इसके साथ आज तक इंसाफ नहीं हो पाया है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जारी वीडियो संदेश में कहा है कि उसे तथा उसके बच्चों को अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

पीड़िता द्वारा जारी वीडियो संदेश में कहा गया है कि वह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार है। पिछले सात सालों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे है, लेकिन गुलाम कश्मीर की पुलिस, सरकार व न्यायपालिका उसे न्याय दिला पाने में समर्थ नहीं है। उसने कह कि, वह इस वीडियो के जरिये प्रधानमंत्री मोदी से अपील करती है कि वे उसे परिवार सहित भारत आने की अनुमति प्रदान करें, क्योंकि उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस व एक वरिष्ठ राजनेता उसकी किसी भी समय हत्या करवा सकते हैं। आपको बता दें कि पीड़िता के साथ वर्ष 2015 में 06 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जब उसने गुलाम कश्मीर के एक शीर्ष पदाधिकारी से मामले की शिकायत की तो यह कहते हुए चुप कराने की कोशिश की गई कि वह एक शादीशुदा महिला है।

वीडियो में पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के नाम भी बताए थे। जिनमें हारून राशिद, ममून राशिद, जमील शफी, वकास अशरफ, सनम हारून समेत तीन अन्य के नाम शामिल हैं। पीड़िता का यह भी कहना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं सामने तक नहीं आ पाती हैं। सभी को अब प्रधानमंत्री मोदी से मदद की दरकार है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments