HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जनसपंर्क पर निकले मोहन दा, हुआ जोरदार स्वागत ! कही...

अल्मोड़ा : जनसपंर्क पर निकले मोहन दा, हुआ जोरदार स्वागत ! कही यह बात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जागेश्वर के नव निर्वाचित विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में यह उनकी जीत नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि वह यह विश्वास दिलाते हैं कि आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आम जनता से संपर्क साधा। उन्होंने मतदाताओं का अभार भी ​व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस दौरान मेहरा ने आम जनता की समस्याओं को भी सुना।

विधायक ने विकासखंड धौलादेवी के चौसाला, पोखरी, चिल गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए यहां के बुजर्गों, नव युवकों, महिलाओं का वह विशेष आभार व्यक्त करते हैं। इधर कार्यकर्त्ताओं ने भी जगह-जगह माल्यार्पण कर मेहरा का स्वागत किया। इस मौके पर मुन्ना पाण्डेय, जीवन पाण्डेय, कैलाश पाण्डेय, रामसिंह गैड़ा, हनुमान सिंह, कुंदन सिंह, जगदीश राम, किशन सिंह, जीवन सिंह, हरीश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments