HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटियों को पुलिस भर्ती प्रशिक्षण

Bageshwar News: आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटियों को पुलिस भर्ती प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

—मंत्री चंदन राम दास, विधायक, डीएम व एसपी ने हौसला अफजाई की
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिलाधिकारी ने सकारात्मक पहल पर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत 156 बेटियों को पुलिस भर्ती का 01 माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल विभाग के आडिटोरियम में चल रहे प्रशिक्षण में रविवार को प्रदेश के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गढ़िया ने प्रशिक्षण में शिरकत कर बेटियों की हौसला अफजाई की। पुलिस से सेवानिवृत्त जीवन चन्द्र पाण्डे, सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही कविता पाण्डे व विवेक द्वारा बेटियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण फीडबैक कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी विनीत कुमार व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। बेटियों को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री श्री दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचावों-बेटी पढ़ाओं को जनपद में मूर्त रूप देने के लिये जिलाधिकारी को कार्यक्रम अधिकारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिये सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अलग से भर्तियॉ निकाली है इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि बेटियॉ पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा फिजिकल व लिखित परीक्षा हेतु पूर्ण तैयारी करें। उन्होंने कहा मेहनती सफलता की कुंजी है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

विधायक सुरेश गढ़िया ने बेटियों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं नारे को बागेश्वर में साकार करने के लिये जिलाधिकारी को बधाई दी। उन्होंने बेटियों से कहा जो भी कार्य करें उसे पूर्ण मनोयोग से करें तभी लक्ष्य प्राप्त होता है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद की 156 बेटियों को पुलिस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर ब्लॉक के 57 व गरूड़ ब्लॉक के 59 बेटियों को 01 माह का शारीरिक एवं लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कपकोट ब्लॉक में प्रशिक्षण हेतु 40 पंजीकृत बेटियों को आगामी 23 तारीख से प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट को बेटियों को पुलिस प्रतियोगिता पुस्तक भी देने के निर्देश दिये। उन्होंने बेटियों से संवाद करते हुये प्रशिक्षण संबंधी फीडबैक लिया।

उन्होंने बेटियों से संवाद करते हुये प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही शारीरिक एवं लिखित प्रशिक्षण की जानकारी ली। जिस पर बेटियों ने बताया कि प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए बेटियों से कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी हो, तो वे उन्हें कार्यालय में आकर बता सकते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बेटियों से अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा प्रदेश स्तर की होती है इसलिये पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा हेतु नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करना, खाने-पीने का ध्यान रखना व समय प्रबन्धन अनिवार्य है।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द दानू, पूर्व कबीना मंत्री बलवन्त सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, गोविन्द टंगडिया, गिरीश परिहार, सुबोध शाह, संजय शाह जगाती, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, खेल अधिकारी चन्द्र लाल वर्मा, सहायक खेल अधिकारी गुंजन बाला आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments