HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अवैध शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Almora News: अवैध शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के थाना सल्ट अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान 14,800 रुपये की अवैध देशी मशालेदार शराब बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सल्ट थानाध्यक्ष गोविन्द सिंह मेहता मय आरक्षी मनमोहन सिंह व भूपेन्द्र पाल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच चिमटाखाल के पास दो लोगों के कब्जे से 02 बैगों में से 11 बोतल, 24 अद्धे व 96 पव्वे अवैध देशी मसालेदार शराब मिली। जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत 14,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों अरविन्दर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी ग्राम मल्ला अछरौन, सल्ट व पुष्कर सिंह पुत्र आनन्द सिंह, निवासी ग्राम पिनाकोट, सल्ट, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना सल्ट में 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments