HomeBreaking NewsBreaking : एनएच की बदहाल दशा पर बिफरे सांसद अजट टम्टा, लगाई...

Breaking : एनएच की बदहाल दशा पर बिफरे सांसद अजट टम्टा, लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

सांसद अजय टम्टा ने क्वारब से काकड़ीघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सांसद अजय टम्टा आज अचानक निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, एनएच के एई गिरजा पांडे, निर्माण कंपनी के तय्यब खान आदि मौजूद थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कंपनी को चेताया कि अगर दस रोज के भीतर मार्ग में गड्ढों का भरान नहीं किया गया और मलबा नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

अजय टम्टा ने कहा इस संबंध में उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। आम नागरिक राष्ट्रीय राजमार्ग में घटिया निर्माण कार्य की शिकायत कर रहे हैं। यह सड़क संबंधितों की लापरवाही के चलते बर्बाद हो चुकी है। ऐसा वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भी उन्हें निर्देशित किया गया है कि मार्ग का औचक निरीक्षण कर उन्हें भी निर्देशित करायें। उन्होंने निर्माण कंपनी को यह भी निर्देश दिए कि जहां कहीं भी डंपिंग जोन हैं, वहां बड़े अक्षरों में बोर्ड लगा लिखा जाये कि यह इलाका निर्माण कार्यों के दौरान डंपिंग जोन के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। इस मौके पर तहसीलदार कोश्याकुटौली मनीषा बिष्ट, एनएच के सहायक अभियंता जीके पाण्डेय, सहायक परियोजना प्रबंधक रवि दत्त, महेश रावत, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments