HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पेयजल संकट से बेहाल राजपुरा, क्षेत्रवासियों ने किया बाल्टी-डिब्बों के...

हल्द्वानी : पेयजल संकट से बेहाल राजपुरा, क्षेत्रवासियों ने किया बाल्टी-डिब्बों के साथ प्रदर्शन

हल्द्वानी। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है, यहां राजपुरा पड़ाव में पेजल संकट के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में खाली बाल्टी-डिब्बों के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल संस्थान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने बताया राजपुरा में जगह-जगह पेजल संकट पिछले काफी समय से व्याप्त है जल संस्थान को पूर्व में कई बार अवगत करवाने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिससे जनता में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश पनप रहा है। साहू ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग में तालाबन्दी की जायेगी। इस मौके पर जल संस्थान मुर्दाबाद पेजल विभाग राज्य सरकार होश में आवो के जमकर नारे लगे।

प्रदर्शन करने वालों में बबिता गुप्ता, रवि कुमार, सचिन राठौर, रामदेई, नैना जौहरी, सरोज देवी, मोनिका, मंजू देवी, विमलेश देवी, काजल बाल्मिकी, पलक, संदीप कुमार, राहुल सागर, ममता गुप्ता, उर्मिला देवी समेत तमाम लोग थे।

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सफर हुआ महंगा, हल्द्वानी से देहरादून-दिल्ली समेत इन मार्गों पर बढ़ा किराया

UKSSSC ने जारी किया विभिन्न परीक्षाओं का कलैंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments