HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : एक माह पहले पुणे से लौटा प्रवासी युवक युवक...

बागेश्वर ब्रेकिंग : एक माह पहले पुणे से लौटा प्रवासी युवक युवक फंदे से लटका, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर । जनपद के काफलीगैर क्षेत्र में आने वाले रैखोली गांव में एक महीने पहले ही पुणे से लौटे एक प्रवासी युवक ने अपने घर में कमरे की छत से लगे पंखे के कुंडे से लटक कर आत्म हत्या कर ली। जब उसके परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में गए तब उसका शव फांसी पर लटका मिला। तृमक की पत्नी इन दिनों मायके में है और घर पर मां और अन्य सदस्य रहते हैं। जिस वक्त वह फांसी पर लटका उस समय कमरे में कोई नहीं था। उसकी आत्महत्या की जानकारी परिजनों ने ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक अपनी टीम के साथ गांव में आए और शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व उप पुलिस निरीक्षक प्रवीण टाकुली ने के अनुसार रैखोली गांव निवासी 40 वर्षीय भगवान सिंह रावत पुत्र घर्म सिंह रावत ने शनिवार अपराह्न अपने घर में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक महीना पहले ही पहले ही पुणे से घर आया था। यहां उसने 14 दिन का क्वारेंटाइन भी पूरा किया। उन्होंने बताया कि भगवान सिंह की पत्नी मायके गई थी। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। घटना के दिन भगवान सिंह पूरा दिन वह घर पर अकेला ही था। प्रवासी युवक की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि भगवान सिंह पुणे के किसी होटल में नौकरी करता था। घर में पत्नी और मां रहती थीं। आज राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments