अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने लॉक डाउन का नियम तोड़ने और परचून की दुकान में ग्राहकों को शराब परोसने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लमगड़ा के उनि श्याम सिंह बोरा द्वारा सुन्दर सिंह पुत्र स्व. हर सिंह निवासी नाटाडोल पोस्ट मोतियापाथर थाना लमगड़ा अपनी परचून दुकान पर शराब परोसते पाये जाने पर उसके कब्जे से एक बोतल में देशी शराब आधी भरी हुई, 02 अद्धे बाजपुर गुलाब देशी मसालेदार एवं 02 कांच के गिलास बरामद किया गया। सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।