HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : बागेश्वर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने ब्रांड एम्बेसडर...

बागेश्वर न्यूज : बागेश्वर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने ब्रांड एम्बेसडर को उतारा मैदान में

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर । जनपद की पुलिस का ड्रग्स जागरुकता अभियान जोरों से चल रहा है। इस हफ्ते भर के अभियान में पुलिस लोगों को नशे के खिलाफ जागरुक कर रही है। पुलिस अपने इस जागरुकता अभियान में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस अभियान को और प्रभावशाली बनाने के लिए बागेश्वर पुलिस ने अपने ब्रांड एम्बेसडर युवा क्रिकेटर दीपक धपोला को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड के इस होनहार तेज गेंदबाज ने भी नेक भाव से लोगों को जागरुक किया।पुलिस ने आज क्रिकेटर दीपक धपोला का वीडियो भी जारी किया है । जिसमें दीपक ने कहा है कि नशा समाज के लिए बेहद घातक है।आज नशे की चपेट में युवा वर्ग सबसे अधिक आ रहा है।ऐसे में जरुरत है कि युवाओं को समझाया जाए कि नशा किसी भी सूरत में लाभदायक नहीं है।नशे से व्यक्ति के साथ साथ परिवार,समाज और देश का भी नुकसान होता है। तेज गेंदबाज ने कहा कि नशा करने वाले समय रहते अपना इलाज कर घातक बीमारियों के दुष्प्रभावों से बच सकते है।अगर हम ठान ले तो नसे जैसी बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।आपको बता दें कि उत्तराखंड के रणजी क्रिकेट स्टार दीपक धपोला ने लाॅक डाउन के दौरान बागेश्वर पुलिस को गरीबों की रसोई के लिए 50 हजार रुपये की खाद्य सामाग्री दान की थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments