HomeBreaking Newsआज से होली अवकाश, कुमाऊं में छलड़ी के दिन खुले रहेंगे बैंक...

आज से होली अवकाश, कुमाऊं में छलड़ी के दिन खुले रहेंगे बैंक व कोषागार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तराखंड में आज व कल होली का सार्वजनिक अवकाश रखा गया है, लेकिन कुमाऊं मंडल में 19 मार्च की छलड़ी के चलते यहां शनिवार के रोज भी अवकाश ही रहेगा। हालांकि इस दिन यहां बैंक व कोषागार खुले रहेंगे।

प्रदेश में इस बार एक की बजाए दो दिन होली अवकाश है। आज 17 मार्च बृहस्पतिवार व शुक्रवार 18 मार्च को होली की सार्वजनिक छुट्टी है, लेकिन कुमाऊं के सभी छह जनपदों में 19 मार्च की छलड़ी के चलते 19 को भी अवकाश रहेगा।

ज्ञात रहे कि प्रदेश में हर साल होली का एक ही दिन का अवकाश होता रहा है। छोटी होली के दिन निर्बंधित अवकाश होता था और बड़ी होली को सार्वजनिक अवकाश रखा जाता था। इस बार शासन ने छोटी होली, यानी 17 मार्च और और बड़ी होली यानी 18 मार्च, दोनों ही दिन सार्वजनिक अवकाश रखने का आदेश दिया है। वहीं, प्रदेश में कुमाऊ मंडल में 19 मार्च को होली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए वहां 19 मार्च को भी अवकाश रहेगा।

उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। यूपी सरकार में सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने यह निर्देश जारी किया है। होली 18 मार्च को है, इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 19 मार्च को शनिवार और 20 को रविवार होने की वजह से लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments