अल्मोड़ा जिले अंतर्गत छठे राउंड में जहां विधानसभा सल्ट में कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत रावत आगे थे, वहीं सातवें राउंड में भाजपा के महेश जीना ने बढ़त बना ली।
सातवें राउंड में रणजीत सिंह रावत को 12399 तथा भाजपा के महेश जीना को 12800 मत मिले हैं। यानी यहां रणजीत रावत एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी से 401 मतों से पिछड़ गये हैं। वहीं अन्य सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।
उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी लेटस्ट सूचना के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 41 सीटों पर भाजपा तथा 26 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 2 सीटों पर निर्दलीय तथा 1 सीट पर बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा के पक्ष में कुल मतदान प्रतिशत 43.9 तथा कांग्रेस के पक्ष में 39.3 बताया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।