दूसरे राउंड में भी भाजपा के कैलाश कांग्रेस के मनोज से 312 मतों से आगे

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा दूसरे राउंड में भी बढ़त बनाये हुए हैं। यहां दूसरे राउंड की गिनती में भी भाजपा 312 मतों से आगे रही।

दूसरे राउंड में भाजपा को 1694 और कांग्रेस को 1382 मत मिले हैं। कुल मिलाकर इस सीट से भाजपा 511 मतों से बढ़त बनाये है। बता दें कि अल्मोड़ा विधानसभा से पहले राउंड की गिनती में भाजपा 199 मतों से आगे रहे थे। पहले राउंड में भाजपा को 1077 और कांग्रेस को 878 मत मिले थे।

उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी की गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की कुल 70 में से 66 सीटों के रूझानों में अब तक 43 सीटों पर भाजपा तथा 19 पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं 02 सीटों पर निर्दलीय व 02 पर बसपा आगे चल रही है। जारी सूचना के अनुसार भाजपा का वोट प्रतिशत 44.08 तथा कांग्रेस का 38.6 प्रतिशत बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1