HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सर्वदलीय महिला समिति का होली आयोजन 08 मार्च को, तैयारी...

अल्मोड़ा : सर्वदलीय महिला समिति का होली आयोजन 08 मार्च को, तैयारी बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी महिला होली कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। संस्था की बैठक में तय हुआ कि 08 मार्च को नंदादेवी मंदिर के प्रांगण में दोपहर 01 बजे से महिला होली के कार्यक्रम होंगे।

जी स्क्वायर फिटनेस सेंटर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष मीना भैसोड़ा ने कहा कि संस्था के द्वारा 8 मार्च को नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में दोपहर 01 बजे से महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं का सम्मान व खड़ी होली का आयोजन होगा। इस मौके पर नगर की सभ्रांत जनता से अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर होली का आनंद लेने की अपील की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा व संचालन गीता मेहरा के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित संस्था की सचिव विद्या बिष्ट, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, बिमला बोरा, सोनिया कर्नाटक, लक्की वर्मा, गीता आर्या, सुधा पंत, किरन साह, प्रेमा बिष्ट, मोहन कनवाल, दीपा भण्डारी, गीता पाण्डे, हरिता नेगी, राधा राजपूत, गंगा पाण्डे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments