HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार, तलाश में...

हरिद्वार : राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। यहां रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह में दाखिल कराया गया था। इनमें से एक बाल अपराधी दो बार पहले भी फरार हो चुका है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे। इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही। जिसके बाद तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि दो बाल अपराधी 16 साल के हैं, जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपराधी कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था। बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस को बाल अपराधियों के फरार होने की सूचना दे दी गई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।

यहां तो गजब हो गया – दो बच्चे की मां को हुआ 22 वर्षीय युवक से प्यार, करने लगी शादी की जिद

पिथौरागढ़ : भालू की पित्ती के साथ बागेश्वर का एक व्यक्ति गिरफ्तार, कीमत लगभग 65 लाख

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments