HomeInternationalभारतीय नागरिक तुरंत राजधानी कीव छोड़ें - भारतीय दूतावास

भारतीय नागरिक तुरंत राजधानी कीव छोड़ें – भारतीय दूतावास

कीव/नई दिल्ली। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार कहा कि सभी भारतीय नागरिक और विद्यार्थी जल्द से जल्द राजधानी कीव छोड़ दें।

भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों को तुरंत वहां से निकल जाने की सलाह दी है। दूतावास की ओर से विद्यार्थियों सहित सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें ट्रेन या यातायात के अन्य साधनों से यहां से निकलने की सलाह दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच हजारों भारतीय वहां फंसे हुए हैं। गत 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी सेना की ओर से आक्रमण शुरू कर देने के बाद पड़ोसी देशों से भी भारतीय नागरिकों को निकाला जा रहा है।

बता दे कि आज मंगलवार को एक हवाई हमले में खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई है। वह कर्नाटक का रहने वाला था। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है। आज सुबह से रूस ने यूक्रेन के सभी बड़े शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। कीव की तरफ रूसी सेना का बड़ा काफिला तेजी से बढ़ रहा है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : जंगल में चल रही थी तमंचे बनाने वाली फैक्ट्री, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़ – दो गिरफ्तार

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत, खारकीव में रूसी बमबारी में गई जान

उत्तराखंड : सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments