HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: नशे में दौड़ा रहा था बुलेरो, गिरफ्तार

Almora Breaking: नशे में दौड़ा रहा था बुलेरो, गिरफ्तार

—05 सवारियों को उतारकर दूसरे वाहन में भेजा
—इंटरसेप्टर वाहन टीम की कार्यवाही, वाहन सीज
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एक बुलेरो चालक शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था और वाहन में 05 सवारियां बिठाई थी। इसी बीच अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके वाहन को सीज कर लिया गया। यात्रियों को अन्य वाहन में गंतव्य को भेजा गया।
इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान दुगालखोला अल्मोड़ा के पास शराब के नशे में वाहन चला रहे बुलेरो संख्या UK05 TA2975 के चालक नवल आर्या पुत्र स्व. लालू राम निवासी ग्राम बयां, तहसील बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया और उसके वाहन को सीज कर लिया। इस वाहन में पांच सवारी बैठी थीं सुरक्षा की दृष्टि से वाहन से सवारियों को उतारा गया और दूसरे वाहन से गंतव्य को भेजा गया।

इसके अतिरिक्त मोटर साईकिल संख्या UK01 8386 को बिना हेलमेट, बिना कागजात के चलाने पर सीज किया गया। टीम में आरक्षी सुनील कुमार, ललित बिष्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments