HomeBreaking NewsWeather : फिर मिजाज बदलेगा मौसम, यहां बारिश, बर्फवारी, ओलावृष्टि की सम्भावना

Weather : फिर मिजाज बदलेगा मौसम, यहां बारिश, बर्फवारी, ओलावृष्टि की सम्भावना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

Latest weather news and updates in Uttarakhand

The Meteorological Department has once again expressed the possibility of rain and hailstorm in the state

गत दिवस केदारनाथ, तुंगनाथ व मद्मेश्वर धाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि की सम्भावना जाहिर की है। हालांकि आज सोमेवार को मैदानी व पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रही, लेकिन गत दिवस चारधाम समेत उच्च चोटियों पर हिमपात के चलते सुबह के समय सर्द हवाओं ने जबरदस्त ठिठुरन पैदा कर दी।

रविवार शाम केदारनाथ, तुंगनाथ व मद्मेश्वर धाम समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, वहीं रुद्रप्रयाग समेत Tilbada, Agastyamuni, Ukhimath, Guptkashi, Phata, Mayali, Jakholi and Gaurikund समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। उधर चमोली जिले अंतर्गत बदरीनाथ, हेमकुंड, गोरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी की सूचना है। बागेश्वर में भी रविवार दोपहर बाद से बारिश हुई और पिंडर घाटी में हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ जिले में भी आज सोमवार चटख धूप है, लेकिन गत दिवस मुनस्यारी में हिमपात हुआ था।

इधर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाये रहने की सम्भावना है। खास तौर पर 23 फरवरी बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के हिमपात और मैदानों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की सम्भावना जाहिर की गई है। Director of State Meteorological Center बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड में Fresh Western Disturbance सक्रिय है। ऐसे में मंगलवार से गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों तथा कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं अन्य सभी मैदानी व पर्वतीय जनपदों में भी सुबह—शाम जबरदस्त ठंड पड़ेगी व कई स्थानों पर जबरदस्त पाला भी गिर सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments