HomeUttarakhandAlmoraAlmora : महिला होलिकोत्सव 05 मार्च से, सिद्ध नौला से निकलेगा सांस्कृतिक...

Almora : महिला होलिकोत्सव 05 मार्च से, सिद्ध नौला से निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी महिला होलिकात्सव का आयोजन 5 व 6 मार्च, 2022 को नंदादेवी मंदिर परिसर में किया जायेगा। 06 मार्च को निकलने वाला सांस्कृतिक जुलूस विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

अल्मोड़ा के नंदादेवी प्रांगण में महिला कल्याण संस्था की बैठक

होलिकोत्सव के तहत प्रथम दिन स्कूल की छात्राओं व प्रत्येक मोहल्ले की टीमों की प्रतियोगिता होगी। इसमें जो प्रथम, द्वितीय तृतीय आएगा वह बाहर से आने वाली टीमों के साथ 6 मार्च को प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक टीम में 10 महिलाएं भाग लेंगी तथा हर टीम को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

दूसरे दिन 6 मार्च को महिला होलियारों द्वारा सिद्ध नोला मंदिर से सांस्कृतिक जलूस भी निकाला जाएगा जो सिद्ध नोला से नंदादेवी मन्दिर परिसर पहुंचेगा, जहां प्रतियोगिता आरम्भ होगी।
ज्ञात रहे कि महिला कल्याण संस्था द्वारा सन 1990 से महिला होलिकोत्सव का आजोजन हर वर्ष किया जाता रहा है, जिसमें संस्था द्वारा घरेलू महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को उजागर किया जाता है। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को बनाये रखने व बचाने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है।

बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, अनिता रावत, राधिका जोशी, ममता चौहान, दीपा जोशी, आशा पंत, मंजू रावत, ममता कपूर, कंचन लता पांडे, पारु उप्रेती, इन्द्रा घनघरिया, बिमला तिवारी, कविता पांडे, मंजू जोशी, हेमा कांडपाल, ममता आर्या आदि अल्मोड़ा की सभी महिला टीमों की टीम लीडर उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments